E-Bikaner - Online News In Hindi....
मुख्यमंत्री कल मुकाम में
नोखा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरूवार को मुकाम में होने वाले विश्नोई समाज के रजत जयंती समारोह को सम्बोघित करेंगे। अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के पदाघिकारी तीन दिन चलने वाले समारोह की तैयारियों में जुटे हैं। स्थानीय प्रशासन के अघिकारी भी मुकाम में डेरा लगाए हुए है।
मंगलवार को महासभा के अध्यक्ष मलखानसिंह विश्नोई ने बताया कि मुख्यमंत्री गुरूवार को दोपहर एक बजे हेलीकॉप्टर से मुकाम पहुंचेंगे। कृषि विपणन राज्य मंत्री गुरमीत कुन्नर व मध्यप्रदेश के योजना मंत्री अजयसिंह विश्नोई सहित अन्य विशिष्ट अतिथि भी गुरूवार को मुकाम पहुंच जाएंगे। इस बीच आयोजन से जुड़े पदाघिकारियों की मंगलवार को दोपहर महासभा कार्यालय में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में राजाराम धारणिया, रामस्वरूप धारणिया, बीरबलराम विश्नोई, बिहारीलाल विश्नोई, फरसराम विश्नोई, अनिल विश्नोई, श्रवणराम जाणी, शिवराज विश्नोई, पूर्व प्रधान गंगाराम आदि ने मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम पर चर्चा की।
तैयारियों का जायजा
मंगलवार को उपखंड अघिकारी अनिल कुमार कौशिक व पुलिस उप अधीक्षक धर्माराम मेघवाल ने मुकाम में बनाए जा रहे हेलीपेड व मंच का जायजा लिया। उपखंड अघिकारी ने हेलीपेड से सभा स्थल तक के मार्ग का जायजा लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मदन मेघवाल को मार्ग के दोनों तरफ बेरीकेटिंग करने के निर्देश दिए। मुकाम से समराथल तक सड़क को दुरस्त करने के निर्देश भी उपखंड अघिकारी ने सहायक अभियंता को दिए। मंच के पास आवश्यक बंदोबस्तों का जायजा भी अघिकारियों ने लिया। उप अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के लिए बनाए गए सुरक्षा कक्ष का अवलोकन किया। अघिकारियों ने बाद में महासभा अध्यक्ष मलखानसिंह से कार्यक्रमों की जानकारी ली।

525 पौधे लगाए जाएंगे
रजत जयंती समारोह के दौरान मुकाम से पीपासर तक 525 पौधे लगाएं जाएंगे। महासभा के रामस्वरूप धारणिया ने बताया कि मंगलवार को मोखराम धारणिया, रामरतन डेलू, गिरधारी बेनीवाल, रामलाल उप सरपंच, रामस्वरूप पूनिया, जगमाल, शंकर जाखड़, बजरंग बेनीवाल, जगदीश, भंवर सारण आदि कार्यकर्ता गड्ढ़े खोदने के कार्य में लगे रहे। इसी प्रकार समाज के जन सहयोग से पौधों की सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले ट्री गार्ड कार्य में चम्पालाल, श्रवण खावा, रामकिसन डेलू, सतपाल खदाव, मस्ताना पूनिया, नारायण सिंह, ओम साध, रामनिवास सीगड़, सुखराम पूनिया, दुलाराम आदि सहयोग में जुटे रहे।

दीपमाला सजाने का आह्वान
विश्नोई महासभा के अध्यक्ष मलखान सिंह ने रजत जयंती समारोह के दौरान तीन दिन तक समाज के सभी लोगों को अपने घरों पर दीपमाला सजाने का आह्वान किया है।
विश्नोई महासभा के अध्यक्ष मलखान सिंह ने रजत जयंती समारोह के दौरान तीन दिन तक समाज के सभी लोगों को अपने घरों पर दीपमाला सजाने का आह्वान किया है।
रक्तदान शिविर की तैयारियां
समारोह के दौरान लगने वाले रक्तदान शिविर की तैयारियों में बिहारीलाल विश्नोई के नेतृत्व में जगदीश मांझू, ओंकार गोदारा, कैलास, महेन्द्र, रामकुमार दिलोईया, सुनील, सुभाष आदि युवा कार्यकर्ता जनसम्पर्क में जुटे रहे। बिहारीलाल ने बताया कि 525 युवा रक्तदान करेंगे।

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया मंदिर
समारोह के लिए मुकाम स्थित गुरू जम्भेश्वर की समाघि स्थल के मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर के आस पास भी रोशनी की सजावट की गई है।
समारोह के लिए मुकाम स्थित गुरू जम्भेश्वर की समाघि स्थल के मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मंदिर के आस पास भी रोशनी की सजावट की गई है।
बिस्तर लेकर स्वास्थ्य भवन पहुंचे रोगी
बीकानेर। पारीक चौक में घर-घर बुखार पीडितों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं होने के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को यहां स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष प्रदर्शन किया। वे वहीं पर बिस्तर बिछाकर लेट गए। इनमें कुछ रोगी भी थे। बाद में कलक्टर के आदेश के बाद पारीक चौक में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार पीडितों के स्वास्थ्य की जांच की गई। क्षेत्र में पिछले एक माह से घर-घर में बुखार पीडित हैं लेकिन इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से माकूल व्यवस्था नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त रोष व्याप्त हो गया था।
इसे लेकर कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक राजकुमार किराडू तथा शहर जिला कांग्रेस के संगठन सचिव कैलाश पारीक के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. गर्ग के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के लोगों ने कहा कि बार-बार कहने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
जबकि हर घर में बुखार पीडितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक हेमेन्द्र कुमार तथा कोटगेट थानाप्रभारी राजेन्द्र सिंह पुलिस जाब्ते के साथ भी स्वास्थ्य भवन पहुंच गए। सेवादल के नेता किराडू ने जिला कलक्टर से भी वार्ता की। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गर्ग ने पारीक चौक में शिविर लगाने के आदेश जारी करते हुए डॉ. राहुल हर्ष, डॉ, रोहिताश कुलरिया, डॉ. अबरार पंवार तथा डॉ. पी.डी. तंवर ने बुखार पीडितों की जांच कर दवाइयां दी। पार्षद सुनील व्यास ने बताया कि शिविर में करीब साढ़े तीन सौ मरीजों की जांच की गई जिसमें से अधिकांश बुखार तथा बदन में तेज दर्द होने की शिकायत वाले मरीज थे।
693 काश्तकारों के खिलाफ मामले दर्ज
श्रीकोलायत। सरकारी जमीन पर अवैध काश्त के मामले बढ़े हैं। श्रीकोलायत उपनिवेशन तहसील नम्बर 2 व 3 में अब तक सरकारी जमीन पर अवैध काश्त करने के आरोप में 693 काश्तकारों के खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं।
सरकार की हजारों बीघा जमीन पर अवैध काश्त जम कर हुई है। गिरदावरी होने के बाद इन दोनों तहसीलों में रिपोर्ट होने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। तहसीलदार श्याम लाल वर्मा ने बताया कि पटवारियों की रिपोर्ट के आधार पर उपनिवेशन तहसील नम्बर 2 में 343 तथा तहसील नम्बर 3 में 350 काश्तकारों के खिलाफ राजस्थान उपनिवेशन अघिनियम के अन्तर्गत मामले दर्ज किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। फसल कुर्क करने के साथ नीलामी का काम चल रहा है। इसको लेकर गिरदावर व पटवारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार श्रीकोलायत उपनिवेशन तहसील नम्बर 1 के परिक्षेत्र में 788 बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से फसल काश्त करने के आरोप में 67 काश्तकारों के खिलाफ मामले पूर्व में ही दर्ज हो चुके है।
10:31 AM
Sushil

0 Response to "E-Bikaner - Online News In Hindi...."
Post a Comment