मौत झपट ले गई नौ जिन्दगी..
श्रीकोलायत (बीकानेर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर खारी फांटे के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे ट्रेलर व मारूति वैन की भिडन्त में 9 जनों की मृत्यु हो गई। इनमें पांच शिक्षक ,तीन अध्यापिकाएं व एक बच्ची शामिल है। गजनेर थाना पुलिस के मुताबिक बीकानेर शहर व आसपास के गांवों के शिक्षक रोज की तरह वैन से दियातरा व मण्डाल चारणान क्षेत्र के स्कूलों में ड्यूटी पर जा रहे थे। वैन भी शिक्षक ब्रजेश पाल की थी। जो आवागमन की सुविधा के लिए खरीदी थी। सुबह करीब सात बजे खारी फांटे के निकट असन्तुलित हुई वैन सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन के परखच्चे उड गए। मौके पर ही पांच शिक्षकों व ब"ाी की मौत हो गई। ब"ाी पूर्वा की मां कमलेश शर्मा को घायलावस्था में यहां पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर गजनेर थानाप्रभारी देवेन्द्र सिंह व श्रीकोलायत थानाप्रभारी नरेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहंुचाया।
पुलिस के अनुसार हादसे में बीकानेर के मुक्ताप्रसाद नगर निवासी मीना (36) पत्नी राकेश कुमार सैन, मूल रूप से गुडा गांव व हाल बीकानेर निवासी ब्रजेश पाल (34) पुत्र दयाराम पाल, जस्सूसर गेट क्षेत्र की सरोज (34) पत्नी दिनेश स्वामी, वकीलों की गली निवासी एक वर्षीय पूर्वा पुत्री राहुल शर्मा, इंदिरा कॉलोनी बीकानेर के माधो सिंह (35) पुत्र लालचन्द ,कोलासर निवासी मनोहर लाल पुत्र ओमप्रकाश मेघवाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
रामपुरा बस्ती की गली नंबर पांच निवासी संतोष कुमार पडिहार (35) पुत्र मदनमोहन, कोलासर निवासी मदन मेघवाल (32) पुत्र सेवाराम तथा वैद्य मघाराम कॉलोनी निवासी अनिता भाटी (46) को यहां पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया पर इलाज के दौरान इनका भी दम टूट गया।
  


सरकारी दफ्तर में फिर घुसे चोर 
बीकानेर। सर्व शिक्षा अभियान के पूगल रोड स्थित खण्ड सन्दर्भ कार्यालय को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। वे कार्यालय की दीवार फांद कर अंदर घुस गए। वहां तीन कमरों व तीन अलमारियों के ताले तोड डाले लेकिन हाथ सिर्फ कम्प्यूटर का एक माउस ही लग पाया।
नगदी की उम्मीद में उन्होंने सभी आलमारियों में रखे दस्तावेज इधर-उधर बिखेर दिया। यह घटना शुक्रवार रात की है। शनिवार को इसकी सूचना मिलने पर नया शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया, लेकिन चोरों का सुराग अब तक नहीं लग पाया है।
तीन माह पहले भी हुई
चोरों ने गत चार मई को भी इसी कार्यालय के ताले तोडे थे। तब एक इन्वर्टर व एक मॉडम चोरी हुआ था। उस घटना के वक्त भी पुलिस ने मौके का मुआयना किया, लेकिन एफआईआर 27 जुलाई को दर्ज की गई थी। घटना को अंजाम देने वाले चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। सन्दर्भ केन्द्र प्रभारी कलावती खीचड ने बताया कि बार-बार हो रही चोरी तथा चोरों के पकडने में नहीं आने से स्टाफ परेशान है। रात के वक्त निगरानी के लिए चौकीदार का पद भी स्वीकृत नहीं है।
आसपास भी डेरा
ऎसा नहीं है कि चोरों ने पूगल रोड पर सिर्फ सर्व शिक्षा अभियान के दफ्तर को ही निशाना बनाया है। इससे पहले वे इसी के परिसर में संचालित बंगलानगर उ"ा प्राथमिक विद्यालय से भी कम्प्यूटर तथा पोषाहार चोरी हुए थे। इसी तरह वहां स्थित सेवगों की बगेची हायर सैकण्डरी विद्यालय के भी ताले तोडे जा चुके हैं।

सीजन का पहला मलेरिया रोगी मिला
बीकानेर। बीकानेर शहर में मलेरिया पीएफ का एक रोगी चिह्नित हुआ है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जंभेश्वर मंदिर क्षेत्र निवासी धर्मेन्द्र पुत्र जगदीश (16) को हल्का बुखार आने पर उसे 6 अगस्त को पी.बी.एम. अस्पताल में भर्ती कराया था।
उसके बाद उसके रक्त की जांच की गई जिसमें मलेरिया पीएफ की पुष्टि हुई है। वैसे जिस मरीज को मलेरिया की पुष्टि होती है। उसकी रिपोर्ट उसी दिन स्वास्थ्य विभाग को भेजनी होती है ताकि कीटनाशक छिडकाव आदि की कार्रवाई शुरू की जाए लेकिन पी.बी.एम. अस्पताल प्रशासन ने दो दिन बाद रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी है।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि सोमवार को मरीज की रिपोर्ट मिली है। अब मंगलवार को मरीज के क्षेत्र में टीम को भेजकर घर-घर सर्वे किया जाएगा और कीटनाशक का छिडकाव कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक पहला मलेरिया पीएफ रोगी मिला है। जबकि पिछले साल अगस्त में मलेरिया पीएफ के 44 मरीज मिले थे।

लूणकरनसर में बनेगा रोडवेज बस स्टैण्ड
बीकानेर। लूणकरनसर में यात्रियों की सुविधा के लिए वहां रोडवेज का बस स्टैण्ड बनाया जाएगा। फिलहाल लूणकरनसर में अस्थायी तौर पर बस स्टैण्ड संचालित हो रहा है। बस स्टैण्ड बनाने के लिए प्रशासन की ओर से जमीन आवंटित हो चुकी है। रोडवेज प्रशासन ने भी मुख्यालय को स्वीकृति के लिए पत्र भेजा है।
केन्द्रीय बस स्टैण्ड बीकानेर के क्षेत्रीय प्रबंधक एम.एस. गढवाल ने बताया कि लूणकरनसर थाने के ठीक सामने 4.02 बीघा जमीन पर बस स्टैण्ड बनाना प्रस्तावित है। इस सम्बन्ध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलनी शेष है। उल्लेखनीय है कि लूणकरनसर में रोडवेज का स्थायी बस स्टैण्ड बनाने के लिए वहां के नागरिकों व जनप्रतिनिधियों की लम्बे समय से मांग थी।

पर्यटकों को किराए में छूट
बीकानेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) ने पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले अपनी आमदनी बढाने के लिए होटलों में किराये में छूट दी जा रही है जो 30 सितम्बर तक रहेगी। मई से लेकर अगस्त तक ऑफ सीजन के चलते पर्यटन व्यवसाय ठण्डा रहता है। इस वजह से देशी विदेशी सैलानियों को लुभाने के लिए निगम ने अपने होटलों में विशेष पैकेज के साथ छूट शुरू की। ताकि पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके।
ये दी जा रही है छूट
ढोलामारू होटल के महाप्रबंधक सज्जन सिंह ने बताया कि ऑफ सीजन में सैलानी कम ही आते हैं। इसलिए इस समय राज्य में निगम के सभी होटलों में छूट दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि ढोलामारू होटल में किसी पर्यटक के एक रात रूकने पर किराए में 20 प्रतिशत व दो रात रूकने पर 30 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यह सुविधा देशी व विदेशी दोनों सैलानियों के लिए है। उन्होंने बताया कि ऑफ सीजन होने के कारण होटल में कई तरह के सौन्दर्यकरण के कार्य भी करवाए जा रहे हैं।

निजी बस संचालकों ने उठाया फायदा
बीकानेर। निजी बस संचालकों के लिए सेना भर्ती किसी वरदान से कम नहीं रही। सावन में यात्रियों की कमी के चलते निजी व रोडवेज बसों में यात्री भार में खासी गिरावट आई है। रोडवेज व निजी बस संचालकों को बीकानेर में 5 से 12 अगस्त तक आयोजित सेना भर्ती से उम्मीद थी की राजस्व में आई गिरावट की भरपाई भर्ती से होगी।
रोडवेज प्रशासन ने भर्ती को देखते हुए अतिरिक्त बसों तक की व्यवस्था की थी। लेकिन यात्री भार में बढोतरी नहीं होने से अतिरिक्त बसों के संचालन की आवश्यकता ही नहीं पडी। वहीं निजी बस संचालकों ने इस अवसर को भुनाने के लिए भर्ती में आने वाले उम्मीदवारों से कम किराया लेकर यात्रियों को रिझाने के प्रयास किए। भर्ती में आए अधिकांश युवक निजी बसों से आए गए। निजी बस संचालक दीनदयाल उपाध्याय सर्किल के पास से बसों का संचालन कर रहे हैं।

Bollywood Special
Bollywood actress 
Sushmita Sen and 
actor Vivek Oberio 
paying obesiance to 
Lord bankey Bihari at 
Bankey Bihari temple
in Vrindavan near 
Mathura..
 
Bollywood actor Deepika Padukone at the celebration of Namita Jain's book "Jaldi Fit" having sold over 20,000 copies across the country in one year, in Mumbai
 
 
 
 Actor Sonam Kapoor 
at the promotion of
her film "Aisha" on
New Delhi...

0 Response to " "

powered by lakeofarticles