LIVE WEBSITE HACKING BY ANKIT FADIA
BRAKING NEWS ON WEBSITE HACKING BY ANKIT FADIA
कोटा पुलिस व कई आईटी एक्सपर्ट की मौजूदगी के बीच 25 साल के अंकित फाडिया ने बीएसएनएल की वेबसाइट हैक कर ली। उस पर बिल संबंधी गोपनीय जानकारी भी उजागर कर दी। फिर एक पुलिसकर्मी को मंच पर बुलाया और उनके सामने उन्हीं की आईडी खोल दी। लगातार एक के बाद एक लाइव डेमो से फाडिया ने बता दिया कि साइबर क्राइम के इस दौर में कुछ भी सैफ नहीं है, इसलिए अब हमें अलर्ट व अपडेट होने की जरूरत है।नासा के सैटेलाइट की दिशा बदल दी
फाडिया ने बताया कि कुछ साल पहले नासा ने जैसे ही एक सैटेलाइट लांच किया, रूस के 11 साल के हैकर ने बेडरूम में बैठकर नासा के नेटवर्क को हैक करके अंतरिक्ष में उनकी दिशा ही बदल दी और कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया था।
साइबर क्राइम रोकने के दिए टिप्स
फाडिया ने सेमिनार में साइबर क्राइम की पहचान करने के लिए उपयोगी जानकारी दी। साइबर अपराधी ट्रोजन (रिमोट एडमिनिस्ट्रेटिव टूल्स) के सहारे संवेदनशील डाटा चुरा सकते हैं। win backdoor सबसे लेटेस्ट ट्रोजन टूल है। जिसे एंटीवायरस भी ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने सेमिनार में एक पुलिसकर्मी का ईमेल पासवर्ड हैक करके दिखाया।
90 फीसदी नहीं जानते हैकिंग के बारे में
जनवरी, 09 में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ट्विटर हैक करके क्रिमिनल हैकर्स ने अपने इरादे बता दिए थे। इसके बाद भी स्थिति यह है कि आज भी 90 फीसदी इंटरनेट यूजर्स नहीं जानते हैं कि उनके कंप्यूटर का आईपी एड्रेस और पासवर्ड हैक किया जा सकता है।
हमारा आईपी एड्रेस भी गोपनीय नहीं
कंप्यूटर जब इंटरनेट से जुड़ता है तो यूजर को उसका गोपनीय आईपी एड्रेस दिया जाता है। लेकिन किसी भी कंप्यूटर पर सॉफ्टवेयर से इसका पता लगाकर आसानी से हैकिंग की जा सकती है। ट्रेकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर से ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस पता लगाकर 5 से 10 मिनट में स्पाईपिग डॉट कॉम से उसकी ट्रेकिंग इमेज कॉपी हो जाती है। एक अन्य सॉफ्टवेयर ईमेल ट्रैकर प्रो से मेल करने वाले की लोकेशन, आईपी एड्रेस, फोन नंबर का पता भी लगाया जा सकता है।
संभलकर खोलें वेबसाइट
इंटरनेट यूजर्स जब भी कोई वेबसाइट विजिट करते हैं,वे अपने बारे में कई महत्वपूर्ण सूचनाएं छोड़ जाते हैं। इससे पहले रूसी वेबसाइट पर अपना अकाउंट रजिस्टर करके आईपी एड्रेस सुरक्षित रख सकते हैं।
ऐसे बचें हैकिंग से....
1- फायर बॉल (साफ्टवेयर) का उपयोग करें।
2- एंटीवायरस अपडेट करते रहें।
3- एंटी स्पाईवेयर (साफ्टवेयर) का प्रयोग भी करें।
4- हर 15 दिन में ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट करें व पासवर्ड बदले।
5- स्ट्रांग पासवर्ड में केरेक्टर, सिंबल व न्यूमेरिक का प्रयोग करें।
6- वायरलैस नेटवर्क में डब्ल्यूपीए सिक्योरिटी-2 काम में लें।
10:36 AM
Sushil


0 Response to "LIVE WEBSITE HACKING BY ANKIT FADIA"
Post a Comment