E-Bikaner - Online News In Hindi::Latest News
पंचायतों को मिले स्कूल-अस्पताल
जयपुर। पांच विभाग प्रारम्भिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और महिला एवं बाल विकास विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अधिकार पंचायतों को सौंप दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के अस्पताल अब पंचायतों के अधीन होंगे। इन पांच विभागों की जिला स्तर तक की ग्रामीण क्षेत्र की गतिविधियां, बजट व स्टाफ पंचायती राज संस्थाओं को हस्तान्तरित कर दिए गए हैं। जिला स्तर तक के तबादलों व पदस्थापन का अधिकार भी इन्हीं को दे दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी जयंती पर गांवों की सरकार को ये सौगातें सौंपने का ऎलान किया। गहलोत ने कार्यालय में बुलाए संवाददाता सम्मेलन में सम्बन्धित महकमों के मंत्रियों के बीच पंचायतों को अधिकार सौंपने की घोषणा की |
दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 110 रन से आगे खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने ईशांत शर्मा के साथ मिलकर पारी को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में आगे बढ़ाया। इस दौरान नाइटवाचमैन की भूमिका में मैदान पर उतरे ईशांत ने उनका बखूबी साथ निभाया लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। ईशांत डॉग बोलिंगर की एक गेंद को पढ़ने में चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। ईशांत ने 18 रन बनाए।
गौरतलब है कि शनिवार को तेज गेंदबाज जहीर खान के 94 रन पर 5 विकेट लेने के बावजूद आस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 428 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा। हालांकि, भारत ने भी ठोस शुरूआत करते हुए पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 110 रन बनाए लिए थे। ओपनर गौतम गंभीर 25 रन बनाकर और उनके जोड़ीदार वीरेन्द्र सहवाग 59 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनरों के विकेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने लिए। स्टंप्स के समय राहुल द्रविड़ 21 रन बनाकर और नाइटवॉचमैन ईशांत शर्मा खाता खोले बिना क्रीज पर थे। इससे पहले पांच विकेट पर 224 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया की पहली पारी 428 रन पर जाकर समाप्त हुई।
आस्ट्रेलियाई पारी के दौरान विकेटकीपर टिम पेन अपने करियर का पहला शतक बनाने से चूक गए लेकिन उनकी 92 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। पेन को भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को शुक्रवार को जहीर खान की गेंद पर उस समय जीवनदान दिया था जब वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन जहीर ने अंतत: पेन को लक्ष्मण के हाथों कैच कराकर उन्हें शतक से वंचित कर दिया।
पेन ने 196 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके लगाए। वहीं शेन वाटसन 126 रन बनाकर हरभजन सिंह का शिकार बने। वाटसन ने पेन के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। आस्ट्रेलिया का छठा विकेट 275 के स्कोर पर गिरा लेकिन पेन और मिशेल जॉनसन (47) ने सातवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। जहीर ने जॉनसन को धोनी के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉनसन ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। पेन आखिर नौवें विकेट के रूप में 427 के स्कोर पर आउट हुए और इसके एक रन बाद ही प्रज्ञान ओझा ने डग बोलिंगर को आउट कर आस्ट्रेलियाई पारी को समेट दिया। जहीर के अलावा हरभजन ने तीन और ओझा ने एक विकेट लिया। जवाब में गंभीर और सहवाग ने भारत को तेज और ठोस शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 13.2 ओवर में 81 रन जोड़ डाले।
फॉर्म के लिए जूझ रहे गंभीर ने 41 गेंदों पर 25 रन की अपनी पारी में दो चौके लगाए। वहीं दूसरे छोर पर सहवाग ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। सहवाग को जॉनसन ने माइकल क्लार्क के हाथों कैच कराकर आस्ट्रेलियाई खेमे को राहत दी।
आईओसी कांड में 177 करोड़ का बीमा समझौता
जयपुर। शहर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में पिछले साल इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के डिपो में हुए भीषण अग्निकांड में कम्पनी ने आईसीआई लिम्बार्ड के साथ 177 करोड़ रूपए के बीमा दावे का समझौता किया है। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में गत वर्ष अक्टूबर में आईओसी के एक टैंक की पाइप लाइन लीक होने से फैली आग में 12 लोगों की मौत हो गई थी तथा 150 से अधिक लोग घायल हो गए थे। भीषण अग्निकाण्ड में 50 हजार किलोलीटर डीजल जल कर नष्ट हो गया था।
आईओसी को करीब 250 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ था। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में एक सप्ताह से अधिक का समय लगा था। सीतापुरा आद्यौगिक क्षेत्र में लगभग दो-तीन किलोमीटर इलाके को आग और धुंए के गुब्बार ने अपने आगोश में ले लिया था। आग की लपटें 70 फुट तक उठी थी।
आईओसी के एक अधिकारी के अनुसार सम्पूर्ण सम्पत्ति एवं भण्डारण सुविधा क्षेत्र का 210 करोड़ रूपए का बीमा करवाया हुआ था। इस डिपो की ज्यादातर सम्पत्ति अग्निकांड में स्वाहा हो गई थी लेकिन बीमा कम्पनी के साथ 177 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति राशि पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में आईओसी के महाप्रबंधक गौतम घोष सहित नौ अधिकारी आपराधिक लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे जो बाद में रिहा हो गए। इस भीषण अग्निकांड की जांच के लिए गठित उच्चाधिकार समिति ने भी अपनी पहली रिपोर्ट में अधिकारियों को दोषी ठहराया था।
आज से आगाज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम सात बजे राष्ट्रमण्डल खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू होगा। 3 घण्टे तक चलने वाले इस समारोह में भारत की 5 हजार वर्ष की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने रखा जाएगा।ये भी होंगे खास
- - 18 से 20 मिनट तक चलने वाले आरओआई में करीब 1000 ड्रमर एक साथ करेंगे मनोरंजन।
- एआर रहमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय गीत, वैष्णव जन. को गाएंगे।
- जयपुर की गुलाबों भी समारोह में बिखेरेंगी अपनी आवाज का जादू।
- प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रोगे और प्रिंस चाल्र्स भी उपस्थित रहेंगे।
- खेलों की शुरूआत राष्ट्रपति पाटील करेंगी, जबकि पिं्रस चाल्र्स क्वींस बेटन में रखे गए महारानी के संदेश को पढेंगे।
अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली
राष्ट्रमण्डल खेलों में सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। आसमान में मानव रहित विमान और हेलीकॉप्टरों से लेकर अचूक निशानेबाज, बम निरोधक दस्ते और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ एक लाख से अघिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसे देश में किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा के दौरान अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा इंतजाम कहा जा रहा है।
ये भी मुस्तैद
चारों तरफ 29,000 पुलिकर्मी तैनात ।
अर्द्धसैनिक बलों की 175 कम्पनियां। 3000 कमाण्डो।
तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने के लिए 100 जवानों का दस्ता ।
विशेष रूप से प्रशिक्षित 200 खोजी कुत्ते और बम निष्क्रिय करने वाले 15 दस्ते।
बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
- स्टेडियमों और खेल गांव में 3000 सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रोनिक जांच मशीनें, कार स्कैनर, पास रीडर की व्यवस्था - किसी भी आपात स्थिति से निपटेंगे सेना व राष्ट्रीय आपदा राहत बल के जवान।
- वायुसेना के हेलीकॉप्टर और कमाण्डो स्टेडियमों और खेल गांव के ऊपर लगातार निगरानी करेंगे।
- मानव रहित विमान (यूएवी) भी अलर्ट हैं जो आसमानी हमले से मुकाबले के लिए तैयार हैं ।
70,000 करोड़ रूपए होंगे खर्च
7000 कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
60 हजार दर्शक समारोह में रहेंगे मौजूद
3 अरब लोग टेलीविजन पर देखेंगे उद्घाटन
खास से आम को परेशानी
14 आयोजन स्थलों के पास कॉमनवेल्थ लेन्स बनने से रोजाना लगता है जाम।
1600 ब्लू लाइन बसों का संचालन बन्द होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत।
14 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बन्द होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाघित।
[ E-Bikaner News View]
खेल या जेल
भ्रष्टाचार की सच्ची कहानियों के साथ आज से शुरू हो रहे राष्ट्रमण्डल खेल दिल्ली को एक नई सौगात दे रहे हैं-बंद की। कहीं भी ऎसा कोई आयोजन होता है तो बाजारों से लेकर हाट तक सब खुले रहते हैं। लेकिन आज दिल्ली में सरकारी तौर पर सब कुछ बंद रखने की हिदायत दी गई है बाजारों तक को। स्कूल-कॉलेजों को तो पहले ही 14 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। बसें भी बंद हैं और आम जनता के लिए बड़ी-बड़ी सड़कें भी। आखिर ये खेल हैं या जनता को घरों में बंद करने वाली जेल। ऎसे खेलों सेक्या फायदा।
अफसोस इस बात का है कि कोई देखने वाला नहीं है। 'देश की इज्जत' के नाम पर सब चुप हैं। उस जनता की तकलीफों को कोई नहीं देख रहा जिनसे देश बनता है। सरकार भी नहीं और अदालत भी। गुलामी की याद दिलाने वाले इन छोटे से खेलों से देश की जनता इतनी त्रस्त हो जाएगी कि भविष्य में किसी बड़े खेल आयोजन की सुगबुगाहट शुरू होते ही शायद कह दे- नहीं चाहिए ऎसे खेल।
कपड़ा व्यवसायी के घर डाका
जयपुर। गोपालपुरा मोड़ के पास इंदिरा नगर स्थित एक कपड़ा व्यवसायी के मकान में शुक्रवार आधी रात को घुसे आठ सशस्त्र नकाबपोश डकैतों ने मुखिया समेत परिवार के आठ सदस्यों को बंधक बना उनकी पिटाई कर दी। दो घंटे तक आतंक मचाने वाले ये डकैत घर से 25 हजार नकद और करीब सात तोला सोने के जेवरात ले गए। पुलिस के अनुसार कपड़ा व्यापारी विमल अग्रवाल (60) यहां 7-इंदिरा नगर में परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार रात परिवार सहित खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए।देर रात करीब ढाई बजे आठ सशस्त्र नकाबपोश उनके मकान के मुख्य द्वार की कुंदी तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने जैसे ही ड्राईग रूम की कुंदी तोड़ी तो आवाज सुनकर विमल व उनकी पत्नी विमला देवी जाग गए। उन्होंने दरवाजा खोला और सामने आठ नकाबपोशों को देख घबरा गए।
इससे पहले की वे कुछ समझ पाते एक डकैत ने उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी और उन्हे घसीटते हुए कमरे में ले गया। दोनों के हाथ-पैर बांधने के बाद चार डकैत बाहर निकले। जिसमें से दो डकैत दूसरे कमरे में सो रही उनकी विधवा पुत्रवधु अमिता और उसके बेटे दिपांशु (7) व बेटी विघि (8) को पकड़कर लाए और विमल के कमरे में पटक दिया।
दो डकैत पहली मंजिल पर गए, जहां एक कमरे से उनके बेटे प्रमोद (28) पत्नी निघि और ढाई वर्षीया बेटी प्रथा को नीचे ले आए। डकैतों ने सभी को विमल के कमरे में लाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। अभियुक्तों ने घर में मौजूद मोबाइल फोनों की बैट्रियां निकाल कर फेंक दिए व बेसिक फोन को भी तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने विमल और बेटे प्रमोद से अन्य कमरों की अलमारी की चाबी मांगी। ना-नुकर करने पर डकैतों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पर वे घबरा गए और डकैतों को चाबी थमा दी।
इसके बाद एक डकैत ने पूरे परिवार को रिवॉल्वर की नोंक पर रखा और सरिया, तलवार, कटार से लैस अन्य डकैत कमरों में घुस गए। करीब दो घंटे तक पूरे घर का एक-एक कोना खंगालने के बाद डकैत वहां से 25 हजार रूपए और करीब सात तोला सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। जाने से पहले डकैत मकान के मुख्य द्वार की कुंदी लगा गए। उनके जाने के बाद प्रमोद व विमल ने खिड़की से पड़ोसियों को आवाज लगाई। जिन्होंने आकर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट विशेष्ाज्ञों ने साक्ष्य जुटाए।
यह था हुलिया
अग्रवाल परिवार के अनुसार आठों डकैत की उम्र 25-30 वष्ाü के करीब थी। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके अलावा उन्होंने गंदे कपड़े पहन रखे थे।
जिन्दा जला देने की धमकी
पुलिस का कहना कि डकैतों ने पूरे परिवार को एक साथ खड़ा करने के बाद उन पर शराब छिड़क दी। इसके बाद धमकाते हुए कहा कि किसी ने चिल्लाने या होशियारी दिखाने की कोशिश की तो उनको जलाकर राख कर देंगे। इस घटना से पूरा परिवार बुरी तरह सहम गया।
लड्डू गोपालजी को ले गए
प्रमोद ने बताया कि उनके पूजा घर में लड्डू गोपालजी की एक सुंदर मूर्ति रखी थी। जब डकैतों की नजर उस पर पड़ी तो वे मूर्ति की सुंदरता की तारीफ करने लगे और उसे भी ले गए।
रैकी के बाद वारदात
अग्रवाल का मकान कॉलोनी में कोने का है व उसके पास केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का उपकार्यालय है। मकान के सामने मुख्य रास्ता है। आशंका है कि अभियुक्तों ने पहले रैकी की थी।
जयपुर। पांच विभाग प्रारम्भिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और महिला एवं बाल विकास विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अधिकार पंचायतों को सौंप दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक के अस्पताल अब पंचायतों के अधीन होंगे। इन पांच विभागों की जिला स्तर तक की ग्रामीण क्षेत्र की गतिविधियां, बजट व स्टाफ पंचायती राज संस्थाओं को हस्तान्तरित कर दिए गए हैं। जिला स्तर तक के तबादलों व पदस्थापन का अधिकार भी इन्हीं को दे दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी जयंती पर गांवों की सरकार को ये सौगातें सौंपने का ऎलान किया। गहलोत ने कार्यालय में बुलाए संवाददाता सम्मेलन में सम्बन्धित महकमों के मंत्रियों के बीच पंचायतों को अधिकार सौंपने की घोषणा की |
दीवार ढही, सचिन की फिफ्टी
मोहाली। टीम इंडिया की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ के आउट होने के बाद मास्टर ब्लास्टर ने पारी संभाल ली है। खबर लिखे जाने तक सचिन 99 गेंदों पर अपनी फिफ्टी बनाकर क्रीज पर डटे हैं। सुरेश रैना आठ के स्कोर पर खेल रहे हैं। इससे पहले, द्रविड़ को बोलिंगर ने 77 रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन का रास्ता दिखाया।दूसरे दिन के स्कोर दो विकेट पर 110 रन से आगे खेलते हुए दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने ईशांत शर्मा के साथ मिलकर पारी को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में आगे बढ़ाया। इस दौरान नाइटवाचमैन की भूमिका में मैदान पर उतरे ईशांत ने उनका बखूबी साथ निभाया लेकिन यह साझेदारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। ईशांत डॉग बोलिंगर की एक गेंद को पढ़ने में चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। ईशांत ने 18 रन बनाए।
गौरतलब है कि शनिवार को तेज गेंदबाज जहीर खान के 94 रन पर 5 विकेट लेने के बावजूद आस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 428 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रहा। हालांकि, भारत ने भी ठोस शुरूआत करते हुए पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 110 रन बनाए लिए थे। ओपनर गौतम गंभीर 25 रन बनाकर और उनके जोड़ीदार वीरेन्द्र सहवाग 59 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ओपनरों के विकेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने लिए। स्टंप्स के समय राहुल द्रविड़ 21 रन बनाकर और नाइटवॉचमैन ईशांत शर्मा खाता खोले बिना क्रीज पर थे। इससे पहले पांच विकेट पर 224 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए आस्ट्रेलिया की पहली पारी 428 रन पर जाकर समाप्त हुई।
आस्ट्रेलियाई पारी के दौरान विकेटकीपर टिम पेन अपने करियर का पहला शतक बनाने से चूक गए लेकिन उनकी 92 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया इस सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। पेन को भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को शुक्रवार को जहीर खान की गेंद पर उस समय जीवनदान दिया था जब वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन जहीर ने अंतत: पेन को लक्ष्मण के हाथों कैच कराकर उन्हें शतक से वंचित कर दिया।
पेन ने 196 गेंदों की अपनी पारी में 12 चौके लगाए। वहीं शेन वाटसन 126 रन बनाकर हरभजन सिंह का शिकार बने। वाटसन ने पेन के साथ छठे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। आस्ट्रेलिया का छठा विकेट 275 के स्कोर पर गिरा लेकिन पेन और मिशेल जॉनसन (47) ने सातवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। जहीर ने जॉनसन को धोनी के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। जॉनसन ने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। पेन आखिर नौवें विकेट के रूप में 427 के स्कोर पर आउट हुए और इसके एक रन बाद ही प्रज्ञान ओझा ने डग बोलिंगर को आउट कर आस्ट्रेलियाई पारी को समेट दिया। जहीर के अलावा हरभजन ने तीन और ओझा ने एक विकेट लिया। जवाब में गंभीर और सहवाग ने भारत को तेज और ठोस शुरूआत देते हुए पहले विकेट के लिए 13.2 ओवर में 81 रन जोड़ डाले।
फॉर्म के लिए जूझ रहे गंभीर ने 41 गेंदों पर 25 रन की अपनी पारी में दो चौके लगाए। वहीं दूसरे छोर पर सहवाग ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में नौ चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। सहवाग को जॉनसन ने माइकल क्लार्क के हाथों कैच कराकर आस्ट्रेलियाई खेमे को राहत दी।
आईओसी कांड में 177 करोड़ का बीमा समझौता
जयपुर। शहर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में पिछले साल इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के डिपो में हुए भीषण अग्निकांड में कम्पनी ने आईसीआई लिम्बार्ड के साथ 177 करोड़ रूपए के बीमा दावे का समझौता किया है। सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में गत वर्ष अक्टूबर में आईओसी के एक टैंक की पाइप लाइन लीक होने से फैली आग में 12 लोगों की मौत हो गई थी तथा 150 से अधिक लोग घायल हो गए थे। भीषण अग्निकाण्ड में 50 हजार किलोलीटर डीजल जल कर नष्ट हो गया था।
आईओसी को करीब 250 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ था। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में एक सप्ताह से अधिक का समय लगा था। सीतापुरा आद्यौगिक क्षेत्र में लगभग दो-तीन किलोमीटर इलाके को आग और धुंए के गुब्बार ने अपने आगोश में ले लिया था। आग की लपटें 70 फुट तक उठी थी।
आईओसी के एक अधिकारी के अनुसार सम्पूर्ण सम्पत्ति एवं भण्डारण सुविधा क्षेत्र का 210 करोड़ रूपए का बीमा करवाया हुआ था। इस डिपो की ज्यादातर सम्पत्ति अग्निकांड में स्वाहा हो गई थी लेकिन बीमा कम्पनी के साथ 177 करोड़ रूपए की क्षतिपूर्ति राशि पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में आईओसी के महाप्रबंधक गौतम घोष सहित नौ अधिकारी आपराधिक लापरवाही के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे जो बाद में रिहा हो गए। इस भीषण अग्निकांड की जांच के लिए गठित उच्चाधिकार समिति ने भी अपनी पहली रिपोर्ट में अधिकारियों को दोषी ठहराया था।
आज से आगाज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रविवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम सात बजे राष्ट्रमण्डल खेलों का उद्घाटन समारोह शुरू होगा। 3 घण्टे तक चलने वाले इस समारोह में भारत की 5 हजार वर्ष की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने रखा जाएगा।
- - 18 से 20 मिनट तक चलने वाले आरओआई में करीब 1000 ड्रमर एक साथ करेंगे मनोरंजन।
- एआर रहमान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय गीत, वैष्णव जन. को गाएंगे।
- जयपुर की गुलाबों भी समारोह में बिखेरेंगी अपनी आवाज का जादू।
- प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, आईओसी के अध्यक्ष जैक्स रोगे और प्रिंस चाल्र्स भी उपस्थित रहेंगे।
- खेलों की शुरूआत राष्ट्रपति पाटील करेंगी, जबकि पिं्रस चाल्र्स क्वींस बेटन में रखे गए महारानी के संदेश को पढेंगे।
अभेद्य किले में तब्दील दिल्ली
राष्ट्रमण्डल खेलों में सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। आसमान में मानव रहित विमान और हेलीकॉप्टरों से लेकर अचूक निशानेबाज, बम निरोधक दस्ते और अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ एक लाख से अघिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इसे देश में किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा के दौरान अब तक का सबसे बड़ा सुरक्षा इंतजाम कहा जा रहा है।
ये भी मुस्तैद
चारों तरफ 29,000 पुलिकर्मी तैनात ।
अर्द्धसैनिक बलों की 175 कम्पनियां। 3000 कमाण्डो।
तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोकने के लिए 100 जवानों का दस्ता ।
विशेष रूप से प्रशिक्षित 200 खोजी कुत्ते और बम निष्क्रिय करने वाले 15 दस्ते।
बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था
- स्टेडियमों और खेल गांव में 3000 सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रोनिक जांच मशीनें, कार स्कैनर, पास रीडर की व्यवस्था - किसी भी आपात स्थिति से निपटेंगे सेना व राष्ट्रीय आपदा राहत बल के जवान।
- वायुसेना के हेलीकॉप्टर और कमाण्डो स्टेडियमों और खेल गांव के ऊपर लगातार निगरानी करेंगे।
- मानव रहित विमान (यूएवी) भी अलर्ट हैं जो आसमानी हमले से मुकाबले के लिए तैयार हैं ।
70,000 करोड़ रूपए होंगे खर्च
7000 कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
60 हजार दर्शक समारोह में रहेंगे मौजूद
3 अरब लोग टेलीविजन पर देखेंगे उद्घाटन
खास से आम को परेशानी
14 आयोजन स्थलों के पास कॉमनवेल्थ लेन्स बनने से रोजाना लगता है जाम।
1600 ब्लू लाइन बसों का संचालन बन्द होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत।
14 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेज बन्द होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाघित।
[ E-Bikaner News View]
खेल या जेल
भ्रष्टाचार की सच्ची कहानियों के साथ आज से शुरू हो रहे राष्ट्रमण्डल खेल दिल्ली को एक नई सौगात दे रहे हैं-बंद की। कहीं भी ऎसा कोई आयोजन होता है तो बाजारों से लेकर हाट तक सब खुले रहते हैं। लेकिन आज दिल्ली में सरकारी तौर पर सब कुछ बंद रखने की हिदायत दी गई है बाजारों तक को। स्कूल-कॉलेजों को तो पहले ही 14 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। बसें भी बंद हैं और आम जनता के लिए बड़ी-बड़ी सड़कें भी। आखिर ये खेल हैं या जनता को घरों में बंद करने वाली जेल। ऎसे खेलों सेक्या फायदा।
अफसोस इस बात का है कि कोई देखने वाला नहीं है। 'देश की इज्जत' के नाम पर सब चुप हैं। उस जनता की तकलीफों को कोई नहीं देख रहा जिनसे देश बनता है। सरकार भी नहीं और अदालत भी। गुलामी की याद दिलाने वाले इन छोटे से खेलों से देश की जनता इतनी त्रस्त हो जाएगी कि भविष्य में किसी बड़े खेल आयोजन की सुगबुगाहट शुरू होते ही शायद कह दे- नहीं चाहिए ऎसे खेल।
कपड़ा व्यवसायी के घर डाका
जयपुर। गोपालपुरा मोड़ के पास इंदिरा नगर स्थित एक कपड़ा व्यवसायी के मकान में शुक्रवार आधी रात को घुसे आठ सशस्त्र नकाबपोश डकैतों ने मुखिया समेत परिवार के आठ सदस्यों को बंधक बना उनकी पिटाई कर दी। दो घंटे तक आतंक मचाने वाले ये डकैत घर से 25 हजार नकद और करीब सात तोला सोने के जेवरात ले गए। पुलिस के अनुसार कपड़ा व्यापारी विमल अग्रवाल (60) यहां 7-इंदिरा नगर में परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार रात परिवार सहित खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सो गए।
इससे पहले की वे कुछ समझ पाते एक डकैत ने उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी और उन्हे घसीटते हुए कमरे में ले गया। दोनों के हाथ-पैर बांधने के बाद चार डकैत बाहर निकले। जिसमें से दो डकैत दूसरे कमरे में सो रही उनकी विधवा पुत्रवधु अमिता और उसके बेटे दिपांशु (7) व बेटी विघि (8) को पकड़कर लाए और विमल के कमरे में पटक दिया।
दो डकैत पहली मंजिल पर गए, जहां एक कमरे से उनके बेटे प्रमोद (28) पत्नी निघि और ढाई वर्षीया बेटी प्रथा को नीचे ले आए। डकैतों ने सभी को विमल के कमरे में लाकर उनके हाथ-पैर बांध दिए। अभियुक्तों ने घर में मौजूद मोबाइल फोनों की बैट्रियां निकाल कर फेंक दिए व बेसिक फोन को भी तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने विमल और बेटे प्रमोद से अन्य कमरों की अलमारी की चाबी मांगी। ना-नुकर करने पर डकैतों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पर वे घबरा गए और डकैतों को चाबी थमा दी।
इसके बाद एक डकैत ने पूरे परिवार को रिवॉल्वर की नोंक पर रखा और सरिया, तलवार, कटार से लैस अन्य डकैत कमरों में घुस गए। करीब दो घंटे तक पूरे घर का एक-एक कोना खंगालने के बाद डकैत वहां से 25 हजार रूपए और करीब सात तोला सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। जाने से पहले डकैत मकान के मुख्य द्वार की कुंदी लगा गए। उनके जाने के बाद प्रमोद व विमल ने खिड़की से पड़ोसियों को आवाज लगाई। जिन्होंने आकर दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर डॉग स्क्वॉयड, एफएसएल टीम और फिंगर प्रिंट विशेष्ाज्ञों ने साक्ष्य जुटाए।
यह था हुलिया
अग्रवाल परिवार के अनुसार आठों डकैत की उम्र 25-30 वष्ाü के करीब थी। सभी ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इसके अलावा उन्होंने गंदे कपड़े पहन रखे थे।
जिन्दा जला देने की धमकी
पुलिस का कहना कि डकैतों ने पूरे परिवार को एक साथ खड़ा करने के बाद उन पर शराब छिड़क दी। इसके बाद धमकाते हुए कहा कि किसी ने चिल्लाने या होशियारी दिखाने की कोशिश की तो उनको जलाकर राख कर देंगे। इस घटना से पूरा परिवार बुरी तरह सहम गया।
लड्डू गोपालजी को ले गए
प्रमोद ने बताया कि उनके पूजा घर में लड्डू गोपालजी की एक सुंदर मूर्ति रखी थी। जब डकैतों की नजर उस पर पड़ी तो वे मूर्ति की सुंदरता की तारीफ करने लगे और उसे भी ले गए।
रैकी के बाद वारदात
अग्रवाल का मकान कॉलोनी में कोने का है व उसके पास केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का उपकार्यालय है। मकान के सामने मुख्य रास्ता है। आशंका है कि अभियुक्तों ने पहले रैकी की थी।
3:00 AM
Sushil

0 Response to "E-Bikaner - Online News In Hindi::Latest News"
Post a Comment